बिहार स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार पदों पर होगी बहाली, जानें डिटेल

न्यूज डेस्क: बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार स्वास्थ्य विभाग में बहुत जल्द 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं।

खबर के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जल्द ही नर्स के पदों पर वैकेंसी जारी की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत  बिहार में 10 हजार रेगुलर 8 हजार से अधिक संविदा पदों पर नर्स की बहाली की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी देते हुए कहा है की समय को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नर्स के पदों पर वैकेंसी जारी करेगा। इसको लेकर विभाग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जायेगा। नोटिश जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी।

जो लोग बिहार में नर्स बनना चाहते हैं वो बिहार स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रहें। क्यों की कभी भी नोटिश जारी किया जायेगा और भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रकाशित होने वाले नोटिश में आपको पूरी डिटेल्स दी जाएगी।

0 comments:

Post a Comment