शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा है की बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से राज्य में 4600 प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं। बहुत जल्द योग्य उम्मीदवारों को इन पदों पर बहाली होगी।
वहीं राज्य के स्कूलों में बिहार लोक सेवा आयोग के तहत 40 हजार हेडमास्टर की बहाली की जाएगी। राज्य में 40500 प्रधानाध्यापक के पद सृजित किए गए हैं। इन सभी पदों पर भर्ती को लेकर आयोग के पास अधिसूचना भेजी जाएगी और भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
मंत्री ने कहा है की बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में पहले हेडमास्टर के पद नहीं थें। सीनियर शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक बना दिया जाता था। जिसके कारण स्कूलों में कई तरह की मुश्किल आती थी। इसी को देखते हुए सरकार ने अब ये फैसला लिया हैं।

0 comments:
Post a Comment