मध्य प्रदेश के 4 स्टेट हाईवे पर फिर लगेगा टोल टैक्स, जानिए कहां-कहां

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के चार स्टेट हाईवे पर एक बार फिर से टोल टैक्स लगेगा। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी हैं। बहुत जल्द टोल बसूलने का काम शुरू हो जायेगा।

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के तहत आने वाले बीना-खिमलासा-मालथौन, महू-घाटा बिल्लौद हाईवे सागर-दमोह और भिंड-मिहोना-गोपालपुरा स्टेट हाईवे पर शिवराज सरकार ने टोल टैक्स लगाने को मंजूरी दे दी हैं।

बता दें की इससे पहले भी इस मार्ग पर टोल टैक्स लगता था। लेकिन दिसंबर 2020 में अनुबंध समाप्त होने के कारण यहां टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा था। लेकिन शिवराज सरकार ने एक बार फिर इन मार्गों पर नए सिरे से टोल टैक्स लगाने को मंजूरी दे दी हैं।

यहां लगेगा टोल टैक्स :

सागर-दमोह, 

महू-घाटा बिल्लौद,

बीना-खिमलासा-मालथौन, 

भिंड-मिहोना-गोपालपुरा मार्ग। 

0 comments:

Post a Comment