पटना और मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदते समय मांगे 5 कागज

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में पटना और मुजफ्फरपुर में जमीन की खरीदारी तेजी के साथ हो रही हैं। जिसके कारण जमीन का फर्जीवाड़ा भी बढ़ गया हैं। अगर आप बिहार के इन शहरों में जमीन खरीदना चाहते हैं तो आप जमीन खरीदते समय पांच कागज की मांग आवश्य करें। इससे सही जमीन की पहचान हो सकेगी और भविष्य में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

पटना और मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदते समय मांगे 5 कागज। 

1 .पटना और मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदते समय जमीन मालिक से जमीन के केवाला की मांग जरूर करें और इस केवाला की जांच वेबसाइट http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर करें।

2 .जमीन मालिक से आप खसरा और नकल की मांग आवश्य करें और इसकी जांच आप आधिकारिक वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ror.aspx पर जा कर करें।

3 .पटना और मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदते समय जमीन मालिक से जमीन के लगान रसीद की मांग आवश्य करें और इसकी जांच वेबसाइट  http://www.bhulagan.bihar.gov.in/ पर करें।

4 .कई बार जमीन मालिक की ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी (POA) के जरिए जमीन बेची जाती है। इस स्थिति में आप पीओए की मांग करें।

5 .पटना और मुजफ्फरपुर में जमीन खरीदते समय जमीन मालिक से जमीन के खतियान की भी मांग करें। इन सभी दस्तावेजों की पुष्टि होने के बाद जमीन खरीदें।

0 comments:

Post a Comment