खबर के अनुसार कोरोना महामारी के कारण इन पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। जिससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी दिक्कत हो रही थी और यात्रीगण लगातार पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन की मांग कर रहे थें। जिसपर रेलवे ने भी अपनी सहमति जता दी हैं।
पटना से 6 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू, यहां देखिये लिस्ट?
ट्रेन नंबर 03365: पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल 15 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन पटना से 13.45 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 16.30 बजे गया पहुंचेगी ।
ट्रेन नंबर 03374: गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल 15 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन गया से 18.00 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 20.50 बजे पटना पहुंचेगी ।
ट्रेन नंबर 03337: पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल 15 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन पटना से 06.30 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 09.15 बजे गया पहुंचेगी ।
ट्रेन नंबर 03338: गया-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल 15 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन गया से 10.00 बजे खुलकर कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 12.50 बजे पटना पहुंचेगी ।
ट्रेन नंबर 03298: पटना-वाराणसी मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन पटना से 05.45 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 13.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी ।
ट्रेन नंबर 03289: वाराणसी-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 सितंबर से अगली सूचना तक प्रतिदिन वाराणसी से 15.00 बजे प्रस्थान कर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए 00.05 बजे पटना पहुंचेगी ।

0 comments:
Post a Comment