एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार ने कई अंचलों में सर्वे का काम पूरा कर लिया हैं तो वहीं गांव में नहीं रहने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन के कागजातों को जमा करने की सुविधा दी गई हैं। अब आप कही से भी सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
बता दें की ऑनलाइन के द्वारा वंशावली एवं अन्य जरूरी दस्तावेज को जमा करने के लिए आपको भू-अभिलेख और परिमाप निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in पर जाना होगा और दस्तावेजों को अपडेट करना होगा।
जमीन सर्वे के फायदे: नया खतियान तैयार होगा, जमीन का नया नक्शा तैयार होगा, जमीन की हर जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। जमीन की खरीद बिक्री होने पर खतियान अपडेट होता रहेगा। जमीन से संबंधित सभी प्रकार की परेशानी दूर हो जाएगी।

0 comments:
Post a Comment