पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय में बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय सहित कई जिलों में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं। इन जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता हैं।

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण बिहार के अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद जहानाबाद सहित अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात होने के आसार हैं।

बता दें की बिहार के इन इलाकों में कुछ स्थान पर बारिश हो सकती हैं। साथ ही साथ आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं। वहीं अगले 24 घंटे के अंदर भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर तो ज्यादा कुछ नहीं कहा है लेकिन दक्षिण बिहार के जिलों में आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट किया हैं। इसलिए बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें तथा बारिश की आशंका के दौरान अपने घर में रहें।

0 comments:

Post a Comment