रोहतास, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, बेगूसराय और सारण में मिले कोरोना के नए मरीज

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार के रोहतास, मधेपुरा, मुंगेर, नवादा, बेगूसराय और सारण जिले में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई हैं।

खबर के अनुसार बिहार के रोहतास में कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं। जबकि मधेपुरा, मुंगेर, नवादा,बेगूसराय और सारण कोरोना के 1-1 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं राज्य के अन्य जिलों में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं।

बता दें की पिछले 24 घंटे के अंदर राजधानी पटना में भी कोरोना के एक भी नए मरीज नहीं मिले हैं। हालांकि अभी तक बिहार को कोरोना से पूर्ण मुक्ति नहीं मिली हैं। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम की टीम अलर्ट पर हैं।

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब सिर्फ 65 एक्टिव केस हैं। लेकिन दूसरे राज्यों से कई लोग बिहार आ रहे हैं जिसके कारण कोरोना के नए मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment