खबर के अनुसार यह मामला पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है। यहां पीपरसी प्रखंड में नल जल योजना में लाखों रूपये के अनियमितता का मामला सामने आये हैं। यहां के मुखिया सहित कई अधिकारियों ने सरकारी खजाने से लाखों रुपये की लूट की हैं।
बता दें की एसडीएम की जांच में खुलासा हुआ हैं की नल जल योजना में आई राशि को मुखिया, इंजीनियर, ठेकेदार, वार्ड सदस्य और पंचायत सचिव ने मिल-बांटकर खेल किया है। इससे इन इलाकों में नल जल का भी काम पूरा नहीं हुआ हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नल जल योजना में हुई गड़बड़ी के कारण पीपरसी प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता और वर्तमान मुखिया पर कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इनपर बहुत जल्द एक्शन लिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment