जबलपुर और इंदौर में जमीन का खसरा-खतौनी-नक्शा कैसे देखें

न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश के जबलपुर और इंदौर में जमीन की खरीदारी कर रहे हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन का खसरा-खतौनी-नक्शा जरूर देखें। इससे आपको जमीन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिल जाएगी और जमीन मालिक के बारे में भी पता चल जायेगा।

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार की वेबसाइट पोर्टल http://landrecords.mp.gov.in/ पर जा कर आप जमीन की हर डिटेल जान सकते हैं। जमीन के चौहदी के साथ साथ ये भी पता कर सकते हैं की आप जो जमीन खरीद रहें हैं उसकी लंबाई-चौड़ाई कितनी हैं।

जबलपुर और इंदौर में जमीन का खसरा-खतौनी-नक्शा कैसे देखें?

1 .जबलपुर और इंदौर में जमीन का खसरा-खतौनी-नक्शा देखने के लिए वेबसाइट http://landrecords.mp.gov.in/ को गूगल में सर्च करें।

2 .वेबसाइट http://landrecords.mp.gov.in/ पर जानें के बाद आपको मध्य प्रदेश का नक्शा दिखाई देगा। उसमे आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद अगर आपको भू-नक्शा देखना है तो भू-नक्शा पर क्लिक करें। आपको जो जानकारी चाहिए आप उसपर क्लिक कर सकते हैं।

4 .जमीन का नक्शा के लिए जिला, तहसील और गांव को सलेक्ट करें।

5 .इसके बाद जमीन का नक्शा खुल जायेगा। आप जमीन के नक्शा का पूरा डिटेल्स जान सकते हैं और इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment