खबर के अनुसार बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने मेरठ, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, खीरी, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के पद पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं।
योग्यता : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल (10वीं) पास, जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए न्यूनतम योग्यता पांचवी कक्षा पास होना चाहिए।
आयु सीमा : आपको बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है।
चयन प्रक्रिया : बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर नोटिश को पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।
नौकरी करने का स्थान : मेरठ, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, खीरी, फर्रुखाबाद, गोरखपुर, जालौन।
वेतन : नियमानुसार।
वेबसाइट लिंक : http://balvikasup.gov.in/

0 comments:
Post a Comment