मुजफ्फरपुर हुआ कोरोना मुक्त, एक भी एक्टिव मरीज नहीं

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कई महीनों के बाद मुजफ्फरपुर जिला कोरोना मुक्त हो गए हैं। वर्तमान समय में मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना के एक भी एक्टिव मरीज मौजूद नहीं हैं। ये जिले के लिए अच्छा संकेत हैं।

हालांकि बड़ी मात्रा में लोग केरल और महाराष्ट्र से बिहार के साथ साथ  मुजफ्फरपुर जिले में भी आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा अभी भी खत्म नहीं हुआ हैं। इसलिए लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की ज़रूरत हैं ताकि कोरोना फिर से ना फैले।

जिला प्रशासन की जारी रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है। ना ही पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के कोई संक्रमित मरीज मिले हैं। सबसे बड़ी बात यह है की होम आइसोलेशन में भी कोई मरीज नहीं है।

बता दें की मुजफ्फरपुर जिले को कोरोना मुक्त बनाए रखने के लिए ज्यादा सतर्कता के साथ सरकार की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। लोगों को घर से निकलते समय मास्क लगाना चाहिए और शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए।

0 comments:

Post a Comment