पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण में बिगड़ेगा मौसम

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण में मौसम बिगड़ सकता हैं। इन जिलों के कुछ स्थान पर बारिश होने की सम्भावना नजर आ रही हैं।

खबर के अनुसार मानसून की सक्रियता और बारिश के सिस्टम के एक्टिव होने से बिहार में बरसात का पूर्वानुमान है। आज कई जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं।

बता दें की दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, अरवल भाग के अनके स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिल सकता हैं।

अगले 24 से 48 घंटे के बाद बिहार के पूर्वी भाग सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार और खगड़िया में अनेके स्थानों पर बारिश हो सकती हैं। हालांकि राज्य में मानसून सुस्त पड़ता जा रहा हैं।

0 comments:

Post a Comment