बिहार में किसानों को मुआवजा देगी सरकार, इन्हें मिलेंगे छह हजार

न्यूज डेस्क: बिहार में खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के वैसे किसान जो ज्यादा बारिश होने के कारण खेतों में रोपनी नहीं कर सके या बिचड़ा नहीं लगा सके। उन किसानों को सरकार के द्वारा मुआवजा दिया जायेगा।

खबर के अनुसार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा हैं की जिन किसानों की रोपनी बाढ़ में बह गई या गल गई उन्हें भी मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार फसल क्षति का आकलन कर रही हैं। बहुत जल्द इसकी भरपाई की जाएगी।

बता दें की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार  बुधवार को भागलपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा की उन गरीबों को 6000 रुपये दिए जा रहे हैं, जिनका घर बाढ़ में बह गया या लोग विस्थापित हो गए हैं। इसकी पूरी रिपोट तैयार की जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ के कारण बिहार के कई जिलों में खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा हैं। इस नुकसान की भरपाई को लेकर नीतीश सरकार तैयारी में जुटी हुई हैं। बहुत जल्द किसानों के फसलों की हुई क्षति की भरपाई की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment