नालंदा, पूर्णिया, बेगूसराय में पुश्तैनी जमीन अपने नाम कैसे कराये?
1 .नालंदा, पूर्णिया, बेगूसराय में रहने वाले लोग पुश्तैनी जमीन को अपने नाम करने के लिए जमीन सर्वे में भाग लें और इसकी प्रक्रिया को पूरा करें।
2 .आप सबसे पहले वंशावली फॉर्म को भरकर सर्वे अधिकारी के पास जमा करें।
3 .इस वंशावली फॉर्म में आपको जमीन मालिक का नाम के साथ साथ उनके साथ आपके रिश्ते आदि की जानकारी देनी होगी।
4 .वंशावली फॉर्म के साथ साथ आपको आधार कार्ड की कॉपी और जमीन से सम्बंधित कोई भी कागज सर्वे अधिकारी के पास जमा करनी होगी।
5 .आप चाहें तो इसे ऑनलाइन के द्वारा भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट https://dlrs.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा।
6 .जब आप इस प्रक्रिया को पूरा कर देंगे तो पुश्तैनी जमीन आपके नाम हो जाएगी। आपके नाम से खतियान भी बन जायेगा और जमीन का रसीद भी कटने लगेगा।

0 comments:
Post a Comment