खबर के अनुसार प्राथमिक स्कूलों की पहली से पांचवीं कक्षा तक में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को ऑनलाइन दीक्षा पोर्टल पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसको लेकर राज्य शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सभी जिलों को टेक्नीकल टीम गठन करने को कहा हैं।
बता दें की प्राथमिक शिक्षकों को 30 सितम्बर तक दीक्षा एप पर निबंधन करना अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षक दीक्षा एप पर जा कर निबंधन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें और तय समय पर ऑनलाइन के द्वारा निष्ठां ट्रेनिंग करें।
मिली जानकारी के अनुसार एससीईआरटी ने निष्ठा (3.0) के सफल संचालन के लिए राज्यस्तर पर एक कोषांग का गठन किया है। ये टीम प्राथमिक स्कूलों की पहली से पांचवीं कक्षा तक में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को निष्ठा ट्रेनिंग को क्रियान्वित करेगी।

0 comments:
Post a Comment