खबर के अनुसार बिहार में 20 सितंबर 2021 तक काउंसिलिंग की तिथि की घोषणा की जाएगी। जिसके बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी और जल्द से जल्द उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
बता दें की अक्टूबर में चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र को लेकर निर्णय होगा। इसको लेकर प्रकाशित होने वाले नोटिफिकेशन में पूरी डिटेल्स दी जाएगी। जो लोग काउंसिलिंग में भाग लेना चाहते हैं वो जल्द से जल्द दस्तावेज को तैयार कर लें।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सभी जिलों में 94 हजार सीटों के लिए अब तक 37 हजार अभ्यर्थियों का ही चयन हुआ है। इसी को देखते हुए विभाग एक बार फिर छठे चरण की काउंसलिंग कराएगा ताकि खाली पड़े सीटों को भरा जा सकें।

0 comments:
Post a Comment