बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, इन सड़कों का होगा निर्माण

न्यूज डेस्क: बिहार के औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक औरंगाबाद जिले बहुत जल्द सड़कों का जाल बिछाया जायेगा। जिले की सभी सड़कों को ठीक किया जायेगा। साथ ही साथ कई नए सड़क भी बनाये जाएंगे।

खबर के अनुसार गृहमंत्री के पत्र पर राज्य के पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव डा. आलोक कुमार ने जिले के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से सड़कों का व्यावहारिकता रिपोर्ट मांगी है। बहुत जल्द इन सभी सड़कों का निर्माण किया जायेगा।

बिहार में बिछेगा सड़कों का जाल, इन सड़कों का होगा निर्माण।

रिसियप से सिमरा तक छह किमी सड़क का निर्माण होगा।

भरथौली से उंथु फाल तक 10 किमी सड़क का निर्माण होगा।

नबीनगर से चकुआ तक 4.7 किमी सड़क का निर्माण होगा।

देव मोड़ से भेाला बिगहा तक 10 किमी सड़क का निर्माण होगा।

रफीगंज से करमी उच्च विद्यालय, गुलाब बहगहा, पोगर तक सात किमी सड़क का निर्माण होगा।

शिवगंज-रफीगंज स्टेट हाइवे से धरहरा, ढोसिला, कांडी, निजामपुर तक 10 किमी सड़क का निर्माण होगा।

बभनोत मोड़ से रामनगर भाया शिवगंज, सिमरी, गम्हरिया, सुरजपुरा तक आठ किमी सड़क का निर्माण होगा।

भरथौली मोड़ एरका कोलोनी, भाया भरथौली, चतरा मोड़, भलुआरा, बैराव तक 30 किमी सड़क का निर्माण होगा।

सुसनार से अदरी नदी भाया खैरी मोड़, कर्मा, इगुना, तेतरिया, चतरा मोड़, अदरी नदी कोलोनी, श्मशान घाट तक 20 किमी सड़क का निर्माण होगा।

एनएच-139 से अंबा देव पथ, भाया बिजौली, चंदौली, पिपरा, कुंडा, सिमरा पथ, चोरहा, परसावां तक 30 किमी सड़क का निर्माण होगा।

रफीगंज ओबरा मुख्य पथ कोटवारा मोड़ से मलूक बिगहा, गरवा होते हुए रफीगंज भदवा पथ तक छह किमी सड़क का निर्माण होगा।

माली से रामनगर, पड़रिया, चिरैया टांड, गोवास, चितावनबिगहा, कुटुंबा, पशिया मोड़, महुआधाम, काला पहाड़ तक 20 किमी सड़क का निर्माण होगा।

खरडीहा मोड़ से रिसियप, भाया भोर बिगहा, पासी बिगहा, कोइरी बिगहा, अजनिया, सिमरा, मंझार, भटौंधा, मजार्पुर, भरौंधा तक 12.50 किमी सड़क का निर्माण होगा।

0 comments:

Post a Comment