खबर के अनुसार मौसम विभाग ने बिहार के पटना, गया, नवादा, शेखपुरा, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में 16 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी हैं। इन जिलों में आसमानी बिजली गिरने की भी सम्भावना हैं।
बता दें की मौसम विभाग ने आसमानी बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके साथ ही बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में हल्के और मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों ने बिहार के सुपौल अररिया किशनगंज मधेपुरा सहरसा पूर्णिया और कटिहार में 17 सितंबर को अनेक स्थान पर भारी बारिश होने की सम्भावना जताई हैं। इसलिए इन जिलों में रहने वाले लोग सावधान रहें।

0 comments:
Post a Comment