गोरखपुर में जमीन खरीदने के पहले कौन से कागज देखना चाहिए

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जमीन की खरीद बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। लेकिन जमीन खरीदने से पहले कौन-कौन से कागज देखनी चाहिए। इसके बारे में सभी लोगों को पूरी जानकारी नहीं हैं। जिससे लोग धोखाधड़ी का भी शिकार हो रहे हैं।

गोरखपुर में जमीन खरीदने के पहले कौन से कागज देखना चाहिए?

1 .गोरखपुर में आप कोई भी प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो सबसे पहले उसके लिंक डॉक्यूमेंट चेक करें। यानी प्रॉपर्टी अब तक कितनी-बार खरीदी और बेची गई है, वो देखें। इसके लिए जमीन बेचने वालों से पुरानी रजिस्ट्री की कॉपी ले।

2 .आप जमीन बेचने वाले से खसरा नंबर की मांग करें और उस खसरा नंबर से ऑनलाइन के द्वारा जमीन का पूरा डिटेल्स पता करें।

3 .गोरखपुर मे अगर कोई प्रॉपर्टी कमर्शियल या इंडस्ट्रियल है तो वहां जमीन न खरीदें क्योंकि वहां आप घर नहीं बना सकेंगे।

4 .जमीन खरीदने से पहले आप लगान रसीद मांगे और ये पता करें की उस जमीन का लगान किसके नाम से कट रहा हैं।

5 .गोरखपुर में जो आपको प्रॉपर्टी बेच रहा है उसका आइडेंटिटी प्रूफ देखें इसे डॉक्यूमेंट्स के साथ मैच करें। प्रॉपर्टी बेचने वाले से पावर ऑफ अटॉर्नी की कॉपी लें।

0 comments:

Post a Comment