खबर के अनुसार लिवर की बीमारी से ग्रसित गरीब मरीजों को केंद्र व राज्य सरकार की मदद से 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा। इस अनुदान के मिलने का मतलब यह है की लोग पटना के IGIMS में लिवर ट्रांसप्लांट चार से पांच लाख में करा सकेंगे।
बता दें की पटना के IGIMS में दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ सुभाष गुप्ता आइजीआइएमएस में लिवर ट्रांसप्लांट करेंगे। इसको लेकर ओपीडी लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक की शुरुआत कर दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार पटना IGIMS में लिवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए अब तक आइजीआइएमएस में करीब 110 मरीज संपर्क कर चुके हैं। जिसमे 15 मरीजों को चिन्हित किया गया हैं। बहुत जल्द इन मरीजों का लिवर ट्रांसप्लांट किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment