खबर के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर दो लाख तीन हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 5,052 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 41,795 हो गई हैं।
वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर यूपी के गाजियाबाद, बिजनौर, पीलीभीत, कुशीनगर में दो-दो मरीजों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमित से हुई हैं। वहीं कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, आगरा, गौतमबुद्धनगर, झांसी, वाराणसी, आजमगढ़, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बस्ती, चंदौली, मऊ और श्रावस्ती में एक-एक मरीज की मौत हुई हैं।
जानकारों की मानें तो यूपी में कोरोना का पीक समाप्त हो गया हैं। पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। हालांकि लोगों को फिर भी सावधानी बरतनी चाहिए और कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
0 comments:
Post a Comment