पटना में सात और सीएनजी स्टेशन होंगे चालू, जानिए कहां-कहां

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना के लोगों को अब सीएनजी के लिए ज्यादा भाग-दौड़ करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। क्यों की मार्च तक पटना में सात नए सीएनजी स्टेशन चालू कर दिए जायेंगे।

खबर के अनुसार गेल इंडि‍या फरवरी के अंत तक पांच और मार्च में दो नये सीएनजी स्टेशन शुरू करने की तैयारी में लगा हैं। इसके लिए पटना के अलग-अलग इलाकों में काम किया जा रहा हैं। बहुत जल्द इन नए स्टेशनों से सीएनजी मिलना शुरू हो जायेगा।

बता दें की पटना में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार सीएनजी पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। साथ ही साथ वाहन और ऑटो मालिकों से अपनी गाड़ियों को सीएनजी में बदलने के लिए कहा जा रहा हैं। नए सीएनजी स्टेशनों के खुलने से इसमें तेजी देखने को मिलेगी।

दरअसल पटना के लोगों को सीएनजी के लिए रघुनाथ, बेली रोड और सोनाली पेट्रोल पंप (ट्रांसपोर्ट नगर) जाना पड़ता है। लेकिन नए सीएनजी स्टेशन बनने के बाद लोगों को आसानी से सीएनजी गैस मिलेंगे और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

फरवरी से यहां मिलेंगे सीएनजी : सांईं मार्ट परसा (बाजार), हरिहर पेट्रोलियम (खुसरूपुर), मुक्तेश्वर पेट्रोलियम (बाढ़), ऋत्विक पेट्रोल (गोला रोड), भागीरथी (एनटीपीसी, बाढ़)

मार्च से यहां मिलेंगे सीएनजी : एसआर पेट्रोल (अनीसाबाद), आशये फ्यूल (बाइपास)

0 comments:

Post a Comment