खबर के अनुसार यूपी में कोरोना महामारी के कारण पिछले एक महीने से स्कूल बंद हैं। जिसके कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। ऐसे में सरकार 7 फरवरी से कोरोना गाइडलाइन के नियमों के अनुसार स्कूल-कॉलेज खोल सकती हैं।
बता दें की प्राइवेट स्कुल एसोसिएशन ने राज्य में स्कूल खोलने को लेकर गृह सचिव से मुलाकात की थी। इसके बाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल स्कूल्स ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने 7 फरवरी 2022 से कक्षा 9वीं से 12 तक के स्कूलों को खोले जाने का आश्वासन दिया है
मिली जानकारी के अनुसार यूपी में कोरोना वायरस की रफ़्तार धीमी पड़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के पांच हजार नए केस मिले हैं तथा काफी संख्या में लोग स्वास्थ्य हुए हैं। ऐसे में सरकार स्कूल खोलने का आदेश दे सकती हैं।
0 comments:
Post a Comment