ज्योतिष की मानें तो भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना जाता हैं। जो समय-समय पर पृथ्वी पर प्राणियों के कल्याण के लिए अवतार लेते रहे हैं। धार्मिक पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु क्षीर सागर में निवास करते हैं और शेषनाग की शैय्या पर शयन करते हैं।
दिल्ली, गुरुग्राम, मेरठ, लखनऊ के लोग ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, मिलेगा आशीर्वाद
1 .भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बृहस्पतिवार को ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।। ॐ नारायणाय नम:।। मंत्र का 108 बार जाप करें।
2 .बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद केले के सामने घी का दीपक जलाये तथा केले में पानी दें।
3 .भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद यदि आप पीले रंग की चीजें दान करें, तो इससे भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं।
4 .भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीला वस्त्र पहन के सर पर हल्दी का तिलक लगाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
5 .बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु के पूजा करने के बाद किसी भी पशु-पक्षी को खाना खिलाये। गाय को खाना खिलाने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
0 comments:
Post a Comment