खबर के अनुसार गुरूवार को नालंदा, नवादा, लखीसराय, और बेगूसराय में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं चार फरवरी को बिहार के जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार तथा बांका के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि हो सकती हैं।
बता दें की देश में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू हो रहा है जिसका असर बिहार में आज से दिखाई देगा। कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं और आसमान में बिजली भी चमक सकती हैं। राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य तथा दक्षिण मध्य के जिलों में बारिश हो सकती हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में पछुआ हवा का प्रभाव समुद्र तल की सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक बना हुआ है। जिसके कारण राज्य के कई जिलों में तेल हवाएं भी चलेगी और कुछ जिलों में अधिक तो कुछ जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।
0 comments:
Post a Comment