खबर के अनुसार बुधवार की रात गृह विभाग ने राज्य के दस पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला किया। इसको लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किया गया हैं। साथ ही साथ तीन अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की भी तैनाती की गई है।
10 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला?
कुमार ऋषि राज को एसडीपीओ दाऊदनगर बनाया गया हैं।
राजेश कुमार को नालंदा के डीएसपी सुरक्षा की कमान दी गई है।
सुशील कुमार को नालंदा का डीएसपी विधि व्यवस्था बनाया गया हैं।
विनोद कुमार को सीतामढ़ी के पुपरी का एसडीपीओ बनाया गया हैं।
विपिन कुमार को अरवल का डीएसपी (मुख्यालय) तैनात किया गया हैं।
ज्योति कुमारी को गोपालगंज का डीएसपी (मुख्यालय) में तैनाती मिली हैं।
डीएसपी विप्लव कुमार को मधुबनी के जयनगर का एसडीपीओ बनाया गया है।
पटना के डीएसपी अमित कुमार को लखीसराय का डीएसपी (मुख्यालय) भेजा गया हैं।
पटना के डीएसपी रोशन कुमार गुप्ता को भागलपुर का डीएसपी (मुख्यालय-2) भेजा गया हैं।
पटना के डीएसपी संदीप गोल्डी को शेखपुरा के डीएसपी (मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है।
0 comments:
Post a Comment