लव अफेयर : मुजफ्फरपुर में बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई पत्नी

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मुशहरी निवासी एक युवक का वैवाहिक जीवन शादी के कुछ महीनों के बाद ही बर्बाद हो गया। जिसका कारण शादी से पहले  वाला प्यार हैं।

खबर के अनुसार इस युवक की शादी कुछ माह पूर्व शहर के अखाड़ाघाट की रहने वाली एक युवती के साथ हुई। शादी के बाद पति अपनी पत्नी के साथ हनीमून का ट्रिप प्लान कर रहा था। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के कारण उसे अपना ट्रिप कैंसिल करना पड़ा। 

बता दें की जैसे ही कोरोना की रफ़्तार कम होने लगी, इसके बाद पुनः वो हनीमून पर जानें का प्लान बनाने लगा। इसी बीच युवती ससुराल से मायके आ गई और यहीं से किसी और के साथ भाग गई। जिसके बाद पति ने इसकी शिकायत पुलिस से की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शादी के पहले उस युवती का सीतामढ़ी स्थित रुन्नीसैदपुर इलाके के मुकेश कुमार नामक युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर काफी देर तक बाते करते थें। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। वहीं युवक का कहना है की उसकी पत्नी मुकेश के साथ ही कहीं चली गई है। 

0 comments:

Post a Comment