खबर के अनुसार पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे पटना के बख्तियारपुर से शुरू होकर नालंदा के बिहारशरीफ, शेखपुरा, सिकंदरा, खैरा, सोनो चकाई, कटोरिया होते हुए कोलकाता तक जाएगी। बिहारशरीफ से ये बिल्कुल नई सड़क होगी।
बता दें की पटना-कोलकाता एक्सप्रेस-वे बिहार की पहली ऐसी सड़क होगी, जो एक्सेस रिस्ट्रिक्टेड होगी यानी की बीच में कोई वाहन इस रोड पर नहीं दिखेगा। यह सड़क आधुनिक तकनीक की मदद से बनाई जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी चल रही हैं।
भारत माला फेज-2 के तहत बिहार की जिन सड़कों को शामिल किया गया है, उनमें बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे पटना से कोलकाता तक बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण होने से पटना से कोलकाता जानें-आने में काफी कम समय लगेगा। इससे व्यापारी वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
0 comments:
Post a Comment