खबर के अनुसार बिहार में इस प्रकार का प्रयोग पहली बार किसी जिले में किया जा रहा है। बता दें की नवादा जिले के लोग भूमि विवाद की समस्या को दूर करने के लिए इस एप्प की माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बार उसपर एक्शन लिया जायेगा।
अगर किसी व्यक्ति को भूमि विवाद का सामना करना पड़ रहा हैं तो वो एप्प के जरिये अपने भूमि विवाद मामलों का बेसिक डिटेल, पार्टी डिटेल, प्लॉट डिटेल्स और विवाद के अन्य केस और जरूरी कागजात को अपलोड कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
बता दें की शिकायत दर्ज होने के बाद अधिकारी तुरंत पंचायतों में शिविर लगाकर लोगों के मामलों को ऑन स्पॉट निवारण करेंगे। साथ ही साथ भूमि विवाद की समस्या को ख़त्म करेंगे। बिहार के नवादा में पहली बार ये व्यवस्था शुरू होने वाली हैं।
0 comments:
Post a Comment