उत्तर प्रदेश में जमीन की लम्बाई नापने के लिए गज, हाथ, गट्ठा एवं जरीब का उपयोग किया जाता हैं। वहीं जमीन का क्षेत्रफल मापने के लिए उनवांसी, कचवांसी, बिसवांसी, बिस्सा एवं बीघा का होता हैं। जबकि एकड़ और हेक्टेयर से भी जमीन की नापी की जाती हैं।
लखनऊ, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, वाराणसी में खुद से नापे जमीन, ये हैं तरीका
1 .जमीन को नापने के लिए सबसे पहले उस जमीन की बाहरी भुजाओं को नापें।
2 .इसके बाद कागज पर इस माप का एक नक्शा बना लें। बता दें की जमीन की माप में कम से कम तीन भुजाएं और अधिकतम कई भुजाएं भी हो सकती है।
3 .जमीन के नक़्शे में त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त अथवा बहुभुज आकार का नक्शा बन सकता है।
4 .अब आप गणित के फार्मूले से इस जमीन के नक्शा का क्षेत्रफल प्राप्त करेंगे।
5 .जमीन का नक्शा सामान्य त्रिभुज के आकार का है तब क्षेत्रफल = 1/2 x आधार x ऊंचाई।
6 .जमीन का नक्शा वर्गाकार है तब वर्ग का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा।
7 . जमीन का नक्शा समलंब चतुर्भुज तो क्षेत्रफल = [(आधार + आधार 2) x ऊंचाई]/2
8 . जमीन का नक्शा आयताकार है तब आयत का क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई।
9 .इसके बाद इस क्षेत्रफल को बीघा, एकड़, हेक्टेयर, बिस्सा, वर्ग फुट , वर्ग मीटर आदि मात्रक में बदल लें।
क्षेत्रफल को बदलने के लिए मात्रक।
1 उनवांसी = 0.8361 वर्ग मीटर, 24.5025 वर्ग इंच, 0.17015625 वर्ग फुट
1 कचवांसी = 20 उनवांसी
1 बिसवांसी = 1 वर्ग गट्ठा, 7.5625 वर्ग गज, 9801 वर्ग इंच
1 बिस्सा = 20 बिसवांसी, 20 वर्ग गट्ठा
1 कच्चा बीघा = 6 2/3 Bissa (6 2/3 बिस्से), 1008 वर्ग गज + 3 वर्ग फुट, 843 वर्ग मीटर
1 पक्का बीघा = 1 वर्ग जरीब, 3 कच्चा बीघा, 20 बिस्से, 3025 वर्ग गज, 2529 वर्ग मीटर, 27225 वर्ग फ़ीट।
जमीन के लंबाई के लिए मात्रक।
1 गज = 1 यार्ड, 0.91 मीटर, 36 इंच।
1 हाथ = 0.5 (आधा) गज, 18 इंच, 1.5 फीट।
1 गट्ठा = 5.5 हाथ, 2.75 गज, 99 इंच।
1 जरीब = 55 गज।
0 comments:
Post a Comment