खबर के अनुसार भारतीय टीम रिकॉर्ड आठमी बार U19 World Cup क्रिकेट के फाइनल में अपनी जगह बनाई हैं। भारत 2000, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2020 और 2022 फाइनल में पहुंची है। इतना ही नहीं चार बार भारत को जीत भी मिली हैं।
बता दें की भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में U19 World Cup विश्व कप जीता था। वहीं, 2006, 2016 और 2020 में फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम U19 World Cup के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम हैं।
इस साल टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंचने का रिकॉड बनाया हैं। टीम इंडिया पांच फरवरी को इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत करेगी।
0 comments:
Post a Comment