खबर के अनुसार बिहार में अपने किसी भी खेत, प्लाट या जमीन का कागज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले lrc.bih.nic.in वेब पोर्टल पर विजिट करना होगा।
पटना, पूर्णिया, गोपालगंज सहित सभी जिलों के लोग इस वेबसाइट से निकालें जमीन का कागज?
1 .वेबसाइट lrc.bih.nic.in वेब पोर्टल पर जाकर अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।
2 .जिला सेलेक्ट करने के बाद उस जिले के अंतर्गत आने वाले अपने अंचल के नाम पर क्लिक करें।
3 .अंचल सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले अपने मौजे के नाम पर क्लिक करें।
4 .अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए मौजा के अंतर्गत आने वाले सभी रैयतधारी का नाम की लिस्ट खुलेगी। इसमें आप अपना नाम खोजें।
5 .इसके बाद रैयत धारी के नाम के सामने अधिकार अभिलेख देखें विकल्प पर क्लिक करें।
6 .अब आपके सामने जमीन मालिक का नाम के साथ जमीन का पूरा विवरण उपलब्ध होगा।
0 comments:
Post a Comment