धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाया जाता हैं। यह दिन खास कर विद्यार्थियों के लिए सबसे खास होता हैं। विद्यार्थी मां सरस्वती की पूजा आराधना करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
शुभ मुहूर्त : सरस्वती पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 5 फरवरी को सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक सबसे उत्तम है। इस अवधि में आप माता सरस्वती की पूजा कर सकते हैं।
देवी सूक्त से सरस्वती मंत्र।
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सरस्वती मां का मूल मंत्र।
ॐ ऎं सरस्वत्यै ऎं नमः।
ऐसे करें मंत्र जाप : आप बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के पूजा आराधना करते समय इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment