IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज

न्यूज डेस्क: आईपीएल में आपने कई भारतीय बल्लेबाज को शतक लगाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं। आज इन्ही बल्लेबाजों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से।

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 5 भारतीय बल्लेबाज?

युसूफ पठान: आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में युसूफ पठान पहले नंबर पर हैं। इन्होने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 37 गेदों में शतक लगाया था।

मुरली विजय : इस लिस्ट में मुरली विजय का नाम दूसरे नंबर पर हैं। इन्होने साल 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 46 गेंदों में शतक लगाया था।

विराट कोहली : साल 2016 में विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सिर्फ 47 गेंदों पर शतक लगाया था। 

वीरेंद्र सहवाग : साल 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 48 गेंदों पर शतक लगाया था। 

ऋद्धिमान साहा : साल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स केखिलाफ सिर्फ 49 गेदों पर शतक लगाया था।

0 comments:

Post a Comment