लखनऊ : यूपी में नायब तहसीलदार के 107 पदों पर होगी भर्ती

लखनऊ न्यूज : उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में नायब तहसीलदार के 107 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर विभाग के स्तर पर तैयारी शुरू हो गई हैं।

खबर के अनुसार राजस्व विभाग ने नायब तहसीलदार के खाली पड़े पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है। बहुत जल्द आयोग के द्वारा इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता हैं और भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती हैं। 

आपको बता दें की यूपी में नायब तहसीलदार के कुल 1234 पद हैं। इनमें से 617 पद पदोन्नति और इतने ही पद सीधे भर्ती वाले हैं। इसमें से 117 पद खाली हैं। राजस्व विभाग ने 107 पदों पर भर्ती को लेकर प्रस्ताव भेजा हैं। इन पदों को जल्द से जल्द भरा जायेगा। 

इन पदों के अलावा जो पदोन्नति से भरें जाएंगे उसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई हैं। वहीं जो पद सीधी भर्ती वाले हैं, उन पदों के लिए चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल uppsc.up.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment