खबर के अनुसार खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम ने कहा है बिहार में अवैध खनन को रोकने के लिए शीघ्र ही 92 खान निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी हैं। जल्द से जल्द खान निरीक्षकों के खाली पड़े सभी पदों को भरा जायेगा।
उन्होंने अवैध खनन करने वाले लोगों को चेतावनी देते कहा है की राज्य में अवैध खनन करने पर सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य के 13 जिलों में अबतक करीब पांच हजार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
राज्य में अवैध खनन के खिलाफ सरकार विशेष अभियान चला रही हैं। पिछले छह महीने में 97 पोकलेन, 45 पेलोडर, 149 हाईवा, 9880 ट्रैक्टर, 2139 ट्रक, 3417 नाव जब्त किया गया हैं। आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment