खबर के अनुसार बिहार के होमगार्ड जवान अब एसएलआर, इंसास व AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेंगे। इन जवानों को गोली चलाने के साथ साथ हथियार को एसेम्बल करने, मैगजीन लोड करने आदि जानकारी दी जाएगी।
आपको बता दें की वर्तमान समय में होमगार्ड मुख्यालय के निर्देश पर 200 होमगार्ड के जवानों को आधुनिक हथियार की ट्रेनिंग के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है। इन जवानों को यहां आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही हैं और इन्हे हाईटेक बनाया जा रहा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में होमगार्ड के जवानों को कई संवेदनशील जगहों पर तैनात किया जाता हैं। राज्य विधि-व्यवस्था, बैंक सुरक्षा, डाकघरों की सुरक्षा आदि जैसे कार्यों में इन्हे लगाया जाता हैं। इसलिए इन जवानों को आधुनिक हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही हैं।

0 comments:
Post a Comment