भारतीय रिजर्ब बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस , रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहार पड़ रहे हैं। जिसके कारण इस महीने में करीब 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन के द्वारा पैसों की लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टी।
1 अगस्त 2022 : द्रुपका शे-जी त्योहार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।
7 अगस्त 2022: रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
8 अगस्त 2022: मुहर्रम के कारण Jammu और Kashmir के बैंक रहेंगे।
9 अगस्त 2022 : मुहर्रम के कारण अगरतल्ला, अहमदाबाद, अइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानुपर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
11 अगस्त 2022: रक्षाबंधन के कारण पटना, रांची समेत देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त 2022 : दूसरा शनिवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
14 अगस्त 2022 : रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
15 अगस्त 2022 : स्वतंत्रता दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त 2022 : पारसी नववर्ष के कारण मुंबई और नागपुर में छुट्टी रहेगी।
18 अगस्त 2022 : जन्माष्टमी के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
21 अगस्त 2022 : रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
28 अगस्त 2022 : रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
31 अगस्त 2022 : गणेश चतुर्थी के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

0 comments:
Post a Comment