लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में बदला स्कूल का समय

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक योगी सरकार ने आज से लखनऊ, आगरा, मेरठ समेत सभी जिलों में स्कूल का समय बदल दिया हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे। इसको लेकर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने 24 जुलाई को आधिकारिक पत्र जारी कर दिए हैं। 

दरअसल उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण सरकारी स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित किया जा रहा था। लेकिन आज यानि की 26 जुलाई 2022 से सभी सरकारी स्कूल का संचालन  सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।

वहीं यूपी के सभी जिलों में 1 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक सरकारी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुले रहेंगे। इसको लेकार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश भेज दिए हैं। 

0 comments:

Post a Comment