पटना, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया समेत सभी जिलों के छात्रों के लिए अच्छी खबर

न्यूज डेस्क: बिहार के पटना, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया समेत सभी जिलों के छात्रों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश सरकार ने राज्य के सभी इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ा दी हैं।

खबर के अनुसार बिहार सरकार ने राज्य के इंजीनयिरिंग कॉलेजों में 1560 सीटें, जबकि पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 480 सीटों की बढ़ोत्तरी की हैं। इससे इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहे सभी छात्रों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी हैं।

आपको बता दें की अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने राज्य के 27 इंजीनियरिंग कॉलेजों में नए कोर्स शुरू करने की भी अनुमति दी हैं। वहीं राज्य के पांच पॉलिटेक्निक कॉलेजों में भी नये कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सरकार के इस आदेश के बाद बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 10865 हो गई है। जबकि राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 12685 हो गई है। इस सत्र से बढ़ी हुई सीटों पर एडमिशन होगा।

0 comments:

Post a Comment