खबर के अनुसार दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य अधिकारी सरस्वती चंद्र और रेलवे मजिस्ट्रेट अनुराग मिश्र की उपस्थिति में ये अभियान चलाया गया। इस दौरान 1288 से जुर्माना एवं किराए के रूप में 5.47 लाख रुपये वसूले किये गए।
वहीं किउल स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान में 95 व्यक्ति से 62,270 रुपये वसूल किया गया हैं । जबकि रेल अधिनियम के तहत विकलांग कोच से 08 यात्री, महिला कोच से 45 यात्री और अवैध वेंडर से 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं।
आपको बता दें की दानापुर मंडल के कई स्टेशनों पर गुरुवार से टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसलिए रेल यात्री रेलवे के नियमों का पालन करते हुए यात्रा करें। साथ ही साथ जिस श्रेणी की टिकट हैं उसी श्रेणी में बैठकर यात्रा करें।

0 comments:
Post a Comment