खबर के अनुसार बिहार में अब कोई भी व्यक्ति चरित्र प्रमाणपत्र के लिए अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकता हैं। आवेदन करने के कुछ दिन के अंदर आवेदक को उनके मोबाइल और ई-मेल पर चरित्र प्रमाण पत्र की डिजिटल कापी भेज दिया जायेगा।
आपको बता दे की इस नई व्यवस्था को शुरू करने के लिए गृह विभाग ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी को दिशा निर्देश जारी किये हैं। बिहार में जल्द ही ये व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके बाद लोगों को चरित्र प्रमाणपत्र के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
गृह विभाग ने कहा है की बिहार लोक सेवा के अधिकार के तहत 14 दिनों में चरित्र प्रमाणपत्र की आनलाइन कापी मोबाइल व ई-मेल पर भेजनी है। विभाग के इस आदेश से ये साफ हो गया हैं की लोगों को अब 14 दिनों में चरित्र प्रमाणपत्र मिल जाएंगे।

0 comments:
Post a Comment