गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों में होगी अच्छी बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिनों तक बिहार के गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल बिहार के गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, दरभंगा, अररिया, मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, किशनगंज, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण में गरज के साथ अच्छी बारिश हो सकती हैं।

आपको बता दें की बिहार के इन जिलों में मानसून का सिस्टम एक्टिव नजर आ रहा हैं। जिसके कारण इन जिलों में एक दो स्थान पर भारी बारिश तो कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में वज्रपात होने के भी आसार हैं।

दरअसल मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर भटिंडा, रोहतक, शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है। जबकि पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। जिसके असर से बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने की पूरी संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment