यूपी के बरेली में सौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नया पुल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार बरेली में बदहाल किला पुल की हालत को देखते हुए प्रशासन ने नए पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया हैं। साथ ही साथ इस प्रस्ताव को शासन के पास भेज दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार बरेली में करीब सौ करोड़ की लागत से 1300 मीटर लंबी पुल बनाने का प्रस्ताव शासन के पास भेजा गया हैं। शासन की मंजूरी मिलने के बाद इस पूल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। इस साल के अंत तक मंजूरी मिलने की संभावना हैं। 

आपको बता दें की बरेली में नया पुल बनने से दिल्ली जानें वाली गाड़ियों को काफी सहूलियत होगा और उसे किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने बताया कि शहर के बदहाल पुल को देखते हुए शासन के पास नया प्रस्ताव भेज दिया गया हैं। 

वहीं उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को कहा की सुभाषनगर पुल के लिए जल्द ही धन की स्वीकृति दी जाएगी। इस पुल के निर्माण होने से ना सिर्फ बरेली बल्कि कई जिलों के लोगों को लाभ होगा और उनकी परेशानी दूर होगी।

0 comments:

Post a Comment