खबर के अनुसार पटना, नालंदा, भागलपुर, बांका, भोजपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, कैमूर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी गृह जिले में तैनात थें। इन सभी पुलिस कर्मियों को दूसरे जिले में तबादला किया गया हैं।
आपको बता दें की पुलिस मुख्यालय की समीक्षा में ये मामला सामने आया है की 875 पुलिसकर्मी गृह जिले में नौकरी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने गुरूवार को इन पुलिसकर्मियों का तबादला गृह जिले से हटाकर दूसरे जिले में कर दिया।
इन पुलिसकर्मियों में सिपाही, हवलदार से लेकर दारोगा रैंक तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं अकेले पटना में 375 पुलिसकर्मी का तबादला किया गया हैं। बता दें की बिहार पुलिस के आदेश संख्या 322/22 के अनुसार, सेवानिवृत्ति की निकटता को छोड़कर किसी भी पुलिसकर्मी को गृह जिले में तैनाती नहीं मिल सकती हैं।

0 comments:
Post a Comment