खबर के अनुसार थरूहट क्षेत्र के बगहा-02 प्रखंड अंतर्गत हरनाटांड़ उच्च विद्यालय परिसर के समीप जॉब कैंप का आयोजन किया जायेगा। साथ ही साथ यहां बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें की यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक लगेगा। इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ यहां अपना आवेदन और बायोडाटा आदि जमा कर सकते हैं।
इस जॉब कैंप में युवाओं का चयन मेरिट और इंटरव्यू के द्वारा होगा। फुटवेयर मैनुफैक्चरिंकग, बैंकिंग सेक्टर, ई-कॉमर्स, सिक्यूरिटी आदि से संबंधित करीब 6 कंपनियां यहां आएगी और युवाओं को मेरिट के आधार पर उन्हें नौकरी देगी।

0 comments:
Post a Comment