मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश होने संभावना हैं। इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं।
जबकि दक्षिण पश्चिम बिहार के औरंगाबाद, बक्सर, अरवल, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, आदि जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने शनिवार के साथ साथ रविवार को भी इन जिलों में बारिश की संभावना जताई हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 24 सितंबर और 25 सितंबर को बिहार में बिजली चमकने और वज्रपात का खतरा है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी चहिये और बड़े पेड़-पौधे तथा बिजली के खंभे से दूर रहनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment