खबर के अनुसार प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कूड़ा निस्तारण प्रबंधन को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। जल्द से जल्द राज्य के कई नगर निकायों में इस व्यवस्था को शुरू किया जायेगा।
आपको बता दें की गाजियाबाद की तरह उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, बरेली, झांसी, अलीगढ़, मुथरा, सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर के नगर निगमों में भी कूड़ा निस्तारण का काम होगा।
दरअसल उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में कूड़े की अलग-अलग समस्या हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए 16 नगर निगम के अधिकारियों के साथ कूड़ा निस्तारण पर मंथन हुआ। साथ ही साथ अधिकारियों को इसको लेकर कई तरह के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment