आपको बता दें की बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक ऐसी योजना हैं। जिसके तहत 10वीं पास के छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप दिया जाता हैं। इसके लिए अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग के छात्र आवेदन के पात्र होते हैं।
खबर के अनुसार ऐसे छात्रों जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं तथा जो पढ़ाई का खर्चा नहीं उठा पा रहें है, वैसे छात्र को इस स्कॉलर शीप का लाभ सबसे पहले मिलेगा। इसका लाभ 10वीं पास लड़के और लड़कियां दोनों उठा सकती हैं।
आवेदन की तिथि : बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 10 सितंबर से 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन : छात्र आधिकारिक वेबसाइट https://pmsonline.bih.nic.in/pmsedu/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment